‘रीक्लेम कॉन्स्टिट्यूशन’ क्विज़ – लेवल 2 के लिए चयन
केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी गुवाहाटी की केवीएस टीम के सदस्य काजल बोरो, हिमाक्षी दास एवं बंदिता डेका ने ‘रीक्लेम कॉन्स्टिट्यूशन क्विज़ ’ के लेवल-2 के लिए देश के शीर्ष पाँच विद्यालयों में स्थान प्राप्त किया है। इस क्विज़ में पूरे भारत के 200 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर आर्ट, कल्चर एंड डेमोक्रेसी के तत्वावधान में किया गया।